फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में खड़े ट्रक में घुसी वैन, दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत, चार घायल

Sun, 25 Mar 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार लोग गंभीर रुप से घायल हैं। 
विज्ञापन


हादसा उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में हुआ। झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे 76 पर बरगढ़ थाना इलाके में मुरका के पास खड़े ट्रक में आज सुबह लगभग साढ़े 5 बजे मारुति वैन घुस गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं। वहीं चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


हादसे का शिकार हुए सभी लोग झांसी के गुरसहाय के बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग इलाहाबाद जा रहे थे। हादसे में वैन के परखच्चे उड़ गए। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखा है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें