फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: एंबुलेंस में मरीज की जगह लेती मिलीं मछलियां, पुलिस ने दबोचा तो अंदर मिला एक क्विंटल से अधिक माछ

Fri, 01 Dec 2023 08:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जालौन

सार

जालौन जिले पुलिस ने एंबुलेंस का शिकार कर उसे सरकारी एंबुलेंस में बेचने के लिए ले जा रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 120 किलो जब्त की है।
विज्ञापन
एंबुलेंस में मिली मछलियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन में पंचनद के जूही का घाट से मछली का शिकार कर उसे सरकारी एंबुलेंस से लेकर जा रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वे करीब 120 किलो मछली को औरैया बेचने जा रहे थे। इनमें एंबुलेंस के दो कर्मी और खरीदार शामिल थे।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुरा के पास पंचनद पर बने जुही का घाट पर काफी समय से अवैघ रूप से मछलियों का शिकार किया जा रहा था। इसी शिकायत मत्स्य विभाग से की गई। शुक्रवार को 102 नंबर एंबुलेंस से सुबह करीब पांच बजे मछली ले जाने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर जाकर एंबुलेंस रुकवाई गई। दरवाजा खुलवाया तो उसमें मछली मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने एंबुलेंस ड्राइवर लल्लन, जितेंद्र और मछली व्यापारी दिनेकश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में खिल्लू और भीकम नाम के दो और लोगों का नाम भी सामने आया है। एंबुलेंस औरैया की बताई जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक भीमसेन पौनिया ने बताया कि मत्स्य विभाग को सूचना दे दी गई हैं। ठेकेदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें