दिसंबर 2020 में शादी की बात करने के लिए रवि कुमार ने युवती को मर्चेंट चेंबर चौराहे के पास स्थित एक फ्लैट में बुलाया। जहां उसने शादी करने की इच्छा जाहिर की। रवि ने बहन की शादी के बाद अपनी शादी करने का झांसा देकर शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया।
सिविल साइंस स्थित डीएवी कॉलेज के प्रोफेसर रवि कुमार पर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। युवती ने ग्वालटोली थाने में रिपोर्ट दर्ज करा प्रोफेसर पर जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
फजलगंज निवासी युवती ने बताया कि नवंबर 2019 में फेसबुक के जरिये उसकी दोस्ती मूलरूप से वाराणसी निवासी डीएवी कॉलेज के प्रोफेसर रवि कुमार से हुई थी। रवि कुमार सिविल लाइंस में रहते हैं।
दिसंबर 2020 में शादी की बात करने के लिए रवि कुमार ने युवती को मर्चेंट चेंबर चौराहे के पास स्थित एक फ्लैट में बुलाया। जहां उसने शादी करने की इच्छा जाहिर की। रवि ने बहन की शादी के बाद अपनी शादी करने का झांसा देकर शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस बीच युवती गर्भवती हो गई। युवती ने शादी के लिए दबाव डाला तो आरोपी ने धोखे से घर बुलाकर गर्भपात की दवा खिला दी। युवती शादी के लिए बार-बार कहती रही रवि टाल मटोल करता रहा। इस बीच युवती को पता चला कि रवि की शादी जौनपुर में तय हो गई है।
युवती ने शादी का दबाव डाला तो आरोपी ने उसके वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। पीड़िता ने गंभीर धाराओं में आरोपी के खिलाफ ग्वालटोली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।