फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: पत्नी के गिरवी जेवर नहीं छुड़ा सका तो फांसी लगाकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- अम्मा मुझे माफ...

Thu, 03 Feb 2022 05:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

वह दादानगर स्थित एक गुटखा कंपनी में काम करते थे। भाई राहुल ने बताया कि तीन माह पहले बेटी की तबीयत खराब होने पर उन्होंने पत्नी की ज्वैलरी गिरवी रखकर उसका इलाज कराया था। 9 फरवरी को परिवार में एक शादी समारोह है
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अम्मा मुझे माफ करना, मैं अपना वादा पूरा नहीं कर सका। ये बात लिख बर्रा आठ निवासी फैक्टरी कर्मी मोहित उर्फ भूपेंद्र (40) ने मंगलवार देर शाम फांसी लगाकर जान दे दी। मूलरूप से फतेहपुर के लालपुर निवासी मोहित पत्नी सतरूपा और तीन साल की बेटी गौरी संग बर्रा आठ में किराये के मकान में रहते थे।

विज्ञापन


वह दादानगर स्थित एक गुटखा कंपनी में काम करते थे। भाई राहुल ने बताया कि तीन माह पहले बेटी की तबीयत खराब होने पर उन्होंने पत्नी की ज्वैलरी गिरवी रखकर उसका इलाज कराया था। 9 फरवरी को परिवार में एक शादी समारोह है।

जिसके चलते सतरूपा ने मोहित से गहने लाने की बात कही थी। जिसे लेकर मंगलवार को दोनों में कहासुनी हो गई थी। कुछ देर बाद सतरूपा गैस सिलिंडर लेने एजेंसी चली गई। पत्नी के जाने के बाद मोहित बेटी को पड़ोस में रहने वाली नानी रमता के पास छोड़ आए।
विज्ञापन


मां सरोज देवी को कॉल कर सुसाइड करने की बात कह फोन काट दिया। आननफानन परिजन जब वहां पहुंचे तो मोहित फंदे पर लटकता मिला। थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें