फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राजनीतिक दुर्भावना से बसपाइयों पर दर्ज की गई प्राथमिकी, निष्पक्ष जांच की मांग

Sat, 01 Aug 2026 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर उसी दिन राजनीतिक दुर्भावना से प्राथमिकी दर्ज की गई। निष्पक्ष जांच कर निर्दोष लोगों के नाम प्राथमिकी से हटाए जाएं। यह मांग लेकर शुक्रवार को बसपा का एक प्रतिनिधि मंडल एडीएम न्यायिक व एसपी से मिला और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बसपा के मुख्य मंडल प्रभारी जितेंद्र संखवार, मंडल प्रभारी अजय कुमार, जिलाध्यक्ष जवाहरलाल संखवार, प्रभारी / प्रत्याशी अकबरपुर-रनियां जितेंद्र सिंह गुड्डन आदि ने एडीएम न्यायिक दिग्विजय सिंह को बताया कि अकबरपुर में 29 जुलाई को बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ था। इसके बाद राजनीतिक दुर्भावना से प्राथमिकी दर्ज की गई। कहा निष्पक्ष जांच कराने तथा निर्दोष लोगों के नाम हटाए जाएं।
सम्मेलन पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक ढंग से हुआ। बावजूद इसे कार्यक्रम के आयोजकों एवं कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज कराना राजनीतिक दबाव की कार्रवाई प्रतीत होती है। आरोप लगाया कि प्राथमिकी में ऐसे लोगों के नाम शामिल किए गए हैं जिनका कोई संबंध नहीं है। इसके साथ ही एसपी को भी इसी संबंध में निष्पक्ष जांच संबंधी ज्ञापन सौंपा गया। यहां जिला सचिव रामस्वरूप, अभिषेक मिश्रा, रामदुलारे कमल, ज्ञानचंद संखवार, बउआ त्रिवेदी, आरपी गौतम, आशुतोष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें