फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जर्जर मकान की छत भरभराकर ढही, दो किशोरी समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सीसामऊ थानाक्षेत्र के घनी आबादी वाले चंद्रनगर में शुक्रवार शाम जर्जर मकान की छत भरभराकर ढह गई। इससे दो किशोरियों समेत चार लोग मलबे में दब गए। पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने मलबे में फंसे लोगों को निकालकर हैलट भेजा। वहां उन लोगों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि चंद्रनगर निवासी मगनलाल के मकान में चार किरायेदार राकेश कुमार, लालजी, जगदीश और रवि रह रहे हैं। मकान दशकों पुराना और जर्जर हालत में है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे यहां बच्चे खेल रहे थे। तभी मगनलाल के मकान की छत भरभराकर ढह गई। इसमें लालजी की बेटी अनुष्का (14), रवि की बेटी शुभी (15), जगदीश का 11 वर्षीय बेटा अंश छोटू और राकेश कुमार (30) मलबे में दबकर घायल हो गए। लोगों की सूचना पर सीसामऊ थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह, कर्नलगंज फायर स्टेशन से दमकलकर्मी की टीम मौके पर पहुंची और एक-एक करके घायलों को मलबे से निकालकर रेस्क्यू वैन से हैलट में भर्ती कराया। हैलट के डॉक्टर के अनुसार राकेश और अनुष्का का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि अन्य दो को घर भेज दिया गया है।
...........

बनी है 745 जर्जर मकानों की सूची लेकिन कार्रवाई कभी नहीं

नगर निगम क्षेत्र में कुल 745 जर्जर मकानों की सूची बनी हुई है लेकिन लापरवाही और उदासीनता के चलते आज तक कार्रवाई नहीं की गई। हर बार केवल नोटिस थमा दिया जाता है। शहर में दर्शनपुरवा, जरनलगंज, हटिया, पुराना कानपुर, मेस्टन रोड, नौघड़ा, बादशाही नाका, कमला टावर, इटावा बाजार, बंगाली मोहाल, बेकनगंज, बर्तन बाजार समेत कई ऐसे इलाके है जहां मकान गिरने के हालत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें