फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दो मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने आग में फंसे 12 लोगों को बचाया

Sun, 24 May 2020 11:51 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दो मंजिला इमारत में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में शनिवार देर रात मूलगंज थाना अंतर्गत चौक बाजार के दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। दो मंजिला मकान में नीचे दुकान और गोदाम है। पहली और दूसरी मंजिल पर व्यापारी का परिवार रहता है।
विज्ञापन


शनिवार देर रात करीब दो बजे आग लग गई। आग की तेज लपटों के बीच व्यापारी विजाय कुमार और उनका पूरा परिवार एक नौकर व कुत्ता भी आग की लपटों में घिर गए। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग भी पहुंच गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने पीछे के भवन में सीढ़ी लगाकर किसी तरह परिवार को 12 लोगों को आग के बीच से बचाया। वहीं दमकल की 15 गाड़ियों ने करीब छह घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से दो करोड़ से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें