मृतक नीशू की फाइल फोटो व आग जली हुई झोपड़ी
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव में मंगलवार भोर पहर एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। इस बीच छप्पर के नीचे बंधे मवेशी को निकालने के चक्कर में महिला की झुलसने से मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।
वहां से प्राथमिक उपचार के बाद हैलट रेफर कर दिया गया है। नवजात समेत चार मासूमों के सिर से मां का साया उठ गया। पिपरी गांव निवासी छोटे की पत्नी जयदेवी ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं। सभी अलग रहते हैं। वह स्वयं पति के साथ अलग रहती हैं।
छोटा बेटा सुनील कुमार पत्नी नीशू (28) के साथ गांव में अलग झोपड़ी बनाकर रह रहा है। नीशू फतेहपुर की रहने वाली है। उसकी चार संताने आयुष (5), जाह्नावी (6), नंदनी (2) के साथ एक नवजात हैं। बड़ी बेटी और बेटा उन्हीं के पास रहते हैं।
छोटी बहू के सात दिन पूर्व पुत्र हुआ था। नीशू का भाई फतेहपुर जहानाबाद के नारायनपुर निवासी रामदास भी आया हुआ था। सोमवार शाम सभी सोने चले गए। रामदास पुराने घर में ही सो गया। मंगलवार भोरपहर अचानक झोपड़ी में आग लग गई।