नई दिल्ली से गुवाहटी जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस (12424) के पेंट्री कार में आग लग गई। पेंट्री कार के कर्मचारियों की सतर्कता से जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। 8:15 बजे के करीब ट्रेन सेंट्रल स्टेशन पहुंची तो रेलवे के अधिकारियों ने पेंट्री कार के कर्मचारियों से उनका हालचाल जाना। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। हालांकि डिप्टी एसएस कामर्शियल ऐसी किसी भी जानकारी से इनकार कर रहे हैं।
घटना रविवार दोपहर की है। नई दिल्ली स्टेशन से गुवाहटी राजधानी जैसे ही निकली गाजियाबाद पहुंचते ही ट्रेन के पेंट्री कार में आग लग गई। आग की लपटों को देखकर गार्ड और चालक ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। उधर, पेंट्री कार के कर्मचारियों ने जल्द ही आग पर काबू पाया। इसके बाद ट्रेन कानपुर को रवाना हुई। कानपुर सेंट्रल के प्लेटफार्म नंबर चार पर राजधानी एक्सप्रेस शाम 6:45 बजे पहुंची और सात मिनट का स्टापेज लेने के बाद 7:02 बजे रवाना हो गई।