फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुरः केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लोगों को सांस लेने में तकलीफ

Fri, 05 Oct 2018 01:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र में बनी केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग
विज्ञापन
कानपुर के औद्योगिक क्षेत्र पनकी में शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। यहां एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। एक दर्जन से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन


कानपुर पनकी के सरायमीता इलाके में करीब 4 बजे केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। दम घुटने की वजह से आसपास रह रहे तमाम लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। आग की चपेट में अगल-बगल की भी कुछ फैक्ट्रियां आ गईं।

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां अभी भी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। केमिकल फैक्ट्री के धुएं से आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें