फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सब्जी की दुकान में लगी भीषण आग, लपटें देख मचा हड़कंप

Tue, 29 Mar 2022 02:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर के अहिरवां क्षेत्र में स्थित सब्जी मंडी की एक सब्जी की दुकान में भीषण आग लग गई, जिसमें दुकान में रखा अधिकतर समान जल कर राख हो गया।  आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
सब्जी की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहिरवां स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार दोपहर एक सब्जी की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद व्यापारी आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। मौके पर पहुंची एक दमकल की गाड़ी ने आग को बुझाया।

विज्ञापन

अहिरवां निवासी गुलाब सिंह की अहिरवां सब्जी मंडी में सब्जी की दुकान है। साथ ही उनका आढ़त का भी काम है। दुकान के पीछे ही उनका गोदाम भी है। दोपहर को उनकी दुकान में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे आग ने सब्जी भरी प्लास्टिक की क्रेटों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद आग विकराल हो गई और गोदाम से आग दुकान तक पहुंच गई। आस पास के लोगों ने समर्सिबल पंप से आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी। 

Trending Videos
विज्ञापन

उसके बाद लोगों ने दमकल को सूचित किया। मौके पर पहुंची एक दमकल की गाड़ी ने आधे घंटे की मशक्कत कर आग को बुझाया। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक आग से पूरी सब्जियां जलकल खाक हो गईं। आढ़त गुलाब सिंह ने बताया कि अभी नुकसान का आंकलन नहीं किया जा सका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें