फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: विवाह अनुदान योजना के आवेदनों में फिर मिली गड़बड़ी, 25 आवेदकों के फार्म निरस्त

Tue, 29 Mar 2022 02:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में विवाह अनुदान योजना में एक बार फिर फर्जीवाड़े की खबर सामने आई है। समाज कल्याण विभाग और पिछड़ा वर्ग विभाग में पहुंचे 289 आवेदनों में 25 अपात्र पाए गए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी अनुदान योजना में फर्जीवाड़ा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। समाज कल्याण विभाग और पिछड़ा वर्ग विभाग में पहुंचे आवेदन पत्रों की जांच कराई गई तो 25 आवेदक अपात्र मिले हैं। इनके फार्म निरस्त कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन

गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को शादी अनुदान योजना के तहत 20 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है। एक वर्ष पहले योजना में फर्जीवाड़ा सामने आया था। इसमें दोषी मिले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी।
इसके बाद योजना के तहत नए आवेदन मांगे गए थे। ब्लॉक और तहसील स्तर से जांच कर 289 आवेदन पत्र विभाग भेजे गए। अब जब विभाग ने इन आवेदनों की दोबारा जांच कराई तो पिछड़ा वर्ग विभाग के 114 आवेदन पत्रों में पांच अपात्र और समाज कल्याण विभाग के 175 आवेदन पत्रों में से 20 अपात्र मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी अवनीश यादव ने बताया कि आवेदकों की गलती की वजह से फार्म निरस्त किए गए हैं। 264 पात्रों की सूची तैयार कर प्रशासन को भेजी गई है, जल्द धनराशि खाते में भेजी जाएगी।

केस -1
लखनपुर में रहने वाली रानी कुशवाहा ने बेटी रोनी कुशवाहा के विवाह के लिए आवेदन किया था। आवेदन पत्र में आय प्रमाण पत्र परिवार के सदस्य प्रदीप कुशवाहा का लगा दिया था जबकि बेटी के पिता का लगना चाहिए। जांच में वर का उम्र प्रमाण पत्र भी नहीं संलग्न पाया गया।
केस -2 
कोटरा घाटमपुर के रहने वाले स्वामीदीन ने बेटी अंबिका की शादी के लिए आवेदन किया था। आवेदन पत्र में आवेदक का नाम स्वामीदीन था। जांच में आधार कार्ड में आवेदक का नाम कुछ और पाया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें