गृहस्थी और सामान बचाने में झुलसे
धुंआ देखकर जगे परिजनों ने आनन-फानन घर से बाहर निकल कर जान बचाई। इसके बाद घर में रखा गृहस्थी का सामान को बचाने के प्रयास में परिवार के श्यामबाबू, राकेश, दिलीप, छिद्दू, सहित दो अन्य लोग झुलस गए। उन्हें नजदीकी प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।
दो घंटे में पाया गया काबू
जब तक आग पर काबू पाया गया सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। दशिया के अलावा आग ने पड़ोसी असलम खान, अकरम, शफीक, बीरबक्स, रामस्वरूप के मकानों की गृहस्थी भी खाक कर दी। ग्रामीणों मशक्कत से करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया।
21 मई को ही आनी है बरात
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी भी आग बुझाने में लगे रहे। बता दें कि थाना बिसंडा के ग्राम कैरी निवासी बिंदा प्रसाद के पुत्र दिनेश के साथ तय हुई थी। 16 जनवरी 2023 को बरीक्षा हुई थी। करीब तीन साल पहले 20 जनवरी 2020 को पुष्पा के पिता बाबादीन की बीमारी से मौत हो गई थी।