फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की शादी के दूसरे दिन घर में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

विज्ञापन
घर में आग लगने के बाद मौके पर जानकारी लेते पुलिस अधिकारी। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
विज्ञापन
मूसानगर। बेटे की शादी के दूसरे दिन लीकेज सिलिंडर में आग लगने से लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया। आसपास के लोगों ने सबमर्सिबल चलाकर आग पर काबू पाया। शादी में मिला सामान, गहने और तीस हजार रुपये भी जल गए।
विज्ञापन

गौसगंज के बब्लू वाल्मीकि ने बताया कि रविवार को उसके बेटे प्रभात की अच्युत ब्रह्मधाम अखंड परम धाम में सामूहिक विवाह सम्मेलन में सीमा के साथ शादी हुई थी। शादी में मिला सामान, गृहस्थी के सामान के साथ कच्चे कमरे में रखा था। उसी में रिश्तेदारों का भी सामान रखा था। सोमवार की सुबह उसी कमरे में गैस चूल्हे में चाय बनाते समय सिलिंडर लीकेज से आग लग गई।
लेखपाल प्रवीण शुक्ल ने बताया कि क्षति का आकलन किया जा रहा है। कुछ मकान पक्का है एक कमरा कच्चा बना हुआ है। आग से गृहस्थी, रिश्तेदारों और विवाह में मिला सामान, कपड़े, गहने और नकद रुपये जल गए। रिपोर्ट तहसील कार्यालय में दी जाएगी। उप निरीक्षक राधे ने बताया कि आग से सारा सामान जल गया है। कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को दिया सहयोग का भरोसा, दी गई राशन सामग्री
मूसानगर। केंद्रीय ग्रामीण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के निजी सचिव राजेंद्र निषाद ने पीड़ित परिवार को सहयोग का भरोसा दिया। शासन से क्षतिपूर्ति दिलाए जाने का आश्वासन दिया है। वहीं नंदनी गोशाला की ओर से एक क्विंटल आलू, आटा के साथ राशन दिया गया।
नगर पंचायत के ईओ पवन कुमार मौर्य ने बताया कि पीड़ित परिवार को राशन का इंतजाम कराया जाएगा। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनकर, नीरज पांडेय, राजेश सचान, सुनील प्रजापति ने भी सहयोग का भरोसा दिया। ठंड से बचाव के इंतजाम कराए जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें