पांच गाड़ियों की मदद से आग पर पाया गया काबू
इससे वहां खड़े वाहनों में आग लग गई। लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसीपी अनवरगंज, थाना प्रभारी व सीएफओ दीपक शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद आग बुझाने की कवायद शुरू की। सीएफओ ने बताया कि पांच गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया है। तीन वाहन जले हैं।