सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मोहल्लेवासियों के सहयोग से सबमर्सिबल चलवाकर आग बुझाने का कार्य किया गया। लगभग 25 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। तब कहीं जाकर मोहल्लेवासियों ने राहत की सांस ली। जली हुई कार को कोतवाली बिधूना में खड़ा कराया गया है।
शार्ट सर्किट से लगी आग
कार चालक रोहित ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। यह भी बताया कि वैन एलपीजी फिटैड आरटीओ ऑफिस से पास है। वहीं, कुछ मोहल्लेवासियों का कहना था कि कार में गैस रिफलिंग करते हुए आग लगी। सूत्रों के अनुसार मोहल्ले में तीन-चार लोग गैस रिफलिंग का कार्य करते है।
चालक को हिरासत में ले लिया गया
गनीमत रही कि सिलेंडर नहीं फटा। बिधूना कोतवाली के अपराध निरीक्षक बृजेंद्र सिंह ने बताया कि ओमनी वैन में आग कैसे लगी, इस मामले में जांच की जा रही है। चालक को हिरासत में ले लिया गया है। कुछ बातें रिफिलिंग के दौरान की बात कही जा रही है। फिर भी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।