फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सिलेंडर में लीकेज से लगी आग, ब्लास्ट से गिरा घर…बाल-बाल बचे लोग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Thu, 03 Oct 2024 12:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: कुरारा थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर में लीकेज से आग लग गई। कुछ ही देर सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिससे घर गिर गया। हादसे में घर के लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
Hamirpur Cylinder Blast - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में कुरारा थाना क्षेत्र के रिठारी गांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग जाने से विस्फोट हो गया। घटना में घर गिर गया और  गेहूं व नकदी जलकर राख हो गई। घटना में लोग बाल-बाल बच गए हैं। सूचना पर पहुंची  दमकल ने आग पर काबू पाया है। बृहस्पतिवार सुबह आरती घर में खाना बना रही थी।

विज्ञापन


विज्ञापन


सिलेंडर में रिसाव के चलते आग लग गई, जिससे वह घर से बाहर निकल गई। थोड़ी देर बाद आग ने विकराल रूप ले लिया और सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। आरती ने बताया कि उज्जवला योजना के तहत उसे सिलेंडर मिला था। जिला पूर्ति अधिकारी बीके शुक्ला का कहना है कि घटना की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें