फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीण आक्रोशित

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। क्षेत्र के टिकरिया गांव में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा अराजकतत्व ने क्षतिग्रस्त कर दी। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सूचना पर तहसीलदार व कोतवाल पुलिस फोर्स समेत पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन देते हुए प्रतिमा की मरम्मत कराई, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन


टिकरिया गांव में दो माह पहले गांव के बाहर सड़क किनारे ग्राम समाज की जमीन पर आंबेडकर प्रतिमा स्थापित की गई थी। मंगलवार देर शाम किसी ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण एकत्रित होने लगे और हंगामा शुरू कर दिया। आजाद समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद चौधरी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और प्रशासन को जानकारी दी। तहसीलदार कुमार भूपेंद्र व कोतवाल उमेश कुमार सिंह गांव पहुंचे।
प्रतिमा की मरम्मत कराते हुए ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। कोतवाल उमेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार गांव का ही एक युवक नशे की हालत में प्रतिमा पर माल्यार्पण करने गया था। अत्यधिक शराब के नशे में संतुलन खो बैठा और प्रतिमा के हाथ से टकरा गया। इससे प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें