कानपुर-झांसी हाईवे में शुक्रवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गए। वहीं ट्रक के नीचे आकर बाइक घिसटने से उसमें आग गई। इससे बाइक के साथ ट्रक का केबिन भी जल गया। ट्रक के चालक-खलासी कूद कर भाग गए। घायल बाइक सवार मां-बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बाइक चालक हेलमेट लगाए था। दमकल कर्मियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस बीच हाईवे के दोनों लेन में आधे घंटे जाम लगा रहा। झांसी से गिट्टी लेकर कानपुर की ओर जा रहे ट्रक ने माती में हाईवे पार करने के दौरान बाइक में टक्कर मार दी।