फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डॉक्टर दंपती के घर में लगी आग, फंसा परिवार, कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बसंत विहार में बुधवार रात डॉक्टर दंपती के घर में आग लग गई, जिससे वह उनके बच्चे और बुजुर्ग माता पिता फंस गए। उन्होंने किसी तरह से पड़ोसी के छत पर कूदकर जान बचाई। यह हादसा कार चार्जिंग के दौरान शार्ट सर्किट से हुआ। फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बसंत विहार निवासी डॉ. विवेक सक्सेना के घर के भूतल पर विशेष बच्चों के लिए एबिलिटीज अनलीश्ड भारत नामक थेरेपी सेंटर है। पहली और दूसरी मंजिल पर उनका परिवार रहता है। बुधवार रात डॉ. विवेक उनकी पत्नी डॉ. प्राप्ति, बेटा अर्श, बेटी अदिका तथा गुरुग्राम से आए माता-पिता अल्का और गिरीश मौजूद थे। डॉ. विवेक के अनुसार रात करीब साढ़े आठ बजे सभी अपने-अपने कमरों में चले गए थे। करीब 9:15 बजे पिता ने मकान के अगले हिस्से से आग की लपटें देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर बाकी लोग भी बाहर निकले तो देखा कि एल्यूमीनियम एलिवेशन और नीचे खड़ी इलेक्ट्रिक कार जल रही है। आग बढ़ती देख पूरा परिवार छत की ओर भागा। इस दौरान लपटें तेजी से ऊपर की ओर उठने लगीं। डॉक्टर दंपती, बच्चे और माता पिता छत पर चले गए। वहां से घर के पीछे रहने वाले राहुल मिश्रा के मकान की छत पर कूदकर जान बचाई। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

हनुमंत विहार पुलिस के साथ मीरपुर, फजलगंज, किदवई नगर, लाटूश रोड और जाजमऊ फायर स्टेशन से दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मियों ने बिजली सप्लाई बंद करा कर आग पर पानी की बौछार की। इलेक्ट्रिक कार में लगी आग पर काबू पाने के लिए फोम का इस्तेमाल हुआ। आग की चपेट में आने से थेरेपी सेंटर में रखा सामान, घरेलू वस्तुएं और गृहस्थी का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में इलेक्ट्रिक कार की चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। आग बुझा ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें