फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: म्यूल खाते खुलवाने वाले गिरोह से जुड़ रहा सैफ का कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। दिल्ली की रोहिणी साइबर थाना पुलिस के हाथों गिरफ्तार शहर के दलेलपुरवा निवासी सैफ अंसारी के तार शिवराजपुर में पकड़े गए गिरोह से जोड़े जा रहे हैं। शिवराजपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने दो दिन पहले ही छह लोगों को पकड़ा था। इस गिरोह ने तीन साल के भीतर साइबर ठगों के लिए 4500 से अधिक म्यूल खाते खुलवाए थे जिसमें करीब 225 करोड़ रुपये का अवैध ढंग से लेनदेन किया गया था।
विज्ञापन


बता दें कि बीते सप्ताह रोहिणी पुलिस ने दलेलपुरवा से साइबर ठगी के आरोप में सैफ अंसारी को उठाया था। सैफ पर आरोप है कि वह साइबर ठगों के लिए म्यूल खाते खोलने के सरगना फरीदाबाद निवासी नूर आलम का करीबी है। नूर आलम पाकिस्तान के साइबर ठग बिलाल की मांग पर म्यूल खाते खुलवाता था। फिलहाल रोहिणी पुलिस ने नूर आलम, सैफ और कन्नौज निवासी अंकित को गिरफ्तार किया है।
वहीं, सैफ के घर पर इस वक्त उसके बारे में बताने वाला कोई नहीं है। आसपास के लोगों का कहना है कि सैफ की पारिवारिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। इसके बाद भी वह दो-तीन मोबाइल फोन रखता और महंगे शौक करता था। दूसरी ओर सैफ की गिरफ्तारी से शिवराजपुर से म्यूल खाते खुलवाने वाले छह लोगों को पकड़ने वाली क्राइम ब्रांच की टीम भी सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन

टीम ने जिन लोगों को दो दिन पहले पकड़ा था अब उनकी ओर से खुलवाए गए म्यूल खातों की जांच तेज कर दी है। जिन लोगों के नाम पर खाते खोले गए थे उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। क्राइम ब्रांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि गिरोह का कनेक्शन सैफ से जुड़ा होने की बात से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें