फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: किदवईनगर के ब्लॉक में साइकिल पार्ट्स के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। किदवईनगर के ब्लॉक में पद्मनाभ स्वामी मंदिर के पास बुधवार देर रात दो मंजिला मकान में बने साइकिल पार्ट्स के गोदाम में भीषण आग लग गई। तेज लपटें उठती देख लोगों की नजर पड़ी तो गोदाम मालिक और पुलिस को सूचना दी गई। कुछ देर में किदवईनगर और चकेरी फायर स्टेशन से चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बचाव कार्य शुरू किया, हालांकि टायर, गद्दी समेत अन्य माल के चलते भीषण धुआं उठने से दमकल कर्मी जूझ गए। एंटी स्मोक मास्क लगाकर कर्मी गाड़ियों में हौज पाइप लगाकर अंदर घुसे। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

काकादेव निवासी राजीव साहनी का किदवईनगर के ब्लॉक के पॉश इलाके में साहनी इंडस्ट्रीज के नाम से साइकिल पार्टस का गोदाम है। करीब एक हजार गज में बने गोदाम के दोनों मंजिल में साइकिल के पार्ट्स आदि भरे हुए हैं। बुधवार देर रात अचानक भूतल में गोदाम के पिछले हिस्से से लपटें उठने लगीं। नजर पड़ने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में आग ने पूरे तल को अपने आगोश में ले लिया। पुलिस की सूचना पर पहुंची दमकल कर्मी ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर पहुंचे मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। फिलहाल पांच गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। कोई जनहानि नहीं हुई है।

धुएं से सांस लेना हुआ दूभर-
जिस जगह गोदाम बना हुआ है। वह क्षेत्र का पॉश रिहायशी इलाका है। कुछ दूरी पर नामी-गिरामी दो स्कूल हैं। बुधवार रात आग लगने से प्लास्टिक व गद्दियां जलने से पूरे इलाके में धुआं फैल गया। लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। ( संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें