फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चार विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने नियुक्त किए प्रभारी

Thu, 12 Nov 2026 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 52 विधानसभा सीटों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद जारी सूची में कानपुर देहात की चारों विधानसभा सीटों के लिए अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिले की रसूलाबाद (सुरक्षित) विधानसभा सीट का प्रभारी वीरेश त्रिपाठी को बनाया गया है। रनिया-अकबरपुर विधानसभा की जिम्मेदारी कौशल किशोर को सौंपी गई है। इसी तरह सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी रामलखन औदिच्य और भोगनीपुर विधानसभा का प्रभारी महेंद्र पाठक को नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। विधानसभा प्रभारियों के माध्यम से पार्टी क्षेत्रवार संगठनात्मक गतिविधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय तथा बूथ स्तर पर तैयारियों को आगे बढ़ाएगी। अब चारों विधानसभा क्षेत्रों में नवनियुक्त प्रभारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



चारों विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी
रसूलाबाद (सुरक्षित) – वीरेश त्रिपाठी
रनिया-अकबरपुर – कौशल किशोर
सिकंदरा – रामलखन औदिच्य
भोगनीपुर – महेंद्र पाठक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें