फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवली कोतवाली के नए कक्ष में महिला हेल्प डेस्क शुरू

विज्ञापन
शिवली कोतवाली में नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
शिवली (कानपुर देहात)। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला उत्पीड़न या महिलाओं से जुड़े अन्य मामलों में हेल्प डेस्क पर सीधे सुनवाई की व्यवस्था लागू की गई है। इससे महिलाएं बिना संकोच के महिला पुलिस कर्मियों को अपनी पीड़ा बता सकती हैं। जिससे उनकी समस्या का समाधान हो सके। मंगलवार को शिवली कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क नए कक्ष में शुरू किया गया है। अभी तक मुख्य इमारत में हेल्प डेस्क संचालित था। अब डेस्क के लिए अलग से दो नए कमरे बनाए गए हैं। यहां महिला पुलिस कर्मी मौजूद रहकर पीड़ित महिलाओं की समस्या सुनेंगी। हेल्प डेस्क में चार महिला सिपाही व एक महिला दरोगा तैनात हैं। एसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि नए कक्ष में हेल्प डेस्क शुरू कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें