फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: युवती के आत्महत्या करने की कोशिश के बाद तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 18 Jun 2026 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती ने छेड़छाड़ और जबरन शादी करने का दबाव बनाने से आहत होकर आत्महत्या का प्रयास किया था। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। बताया कि 19 वर्षीय पुत्री को गांव का बृजेंद्र उर्फ बिरजू पिछले करीब दो माह से रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता था और उस पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर पुत्री को बदनाम करने तथा जान से मारने की धमकी देता था। मां का कहना है कि लगातार उत्पीड़न से बेटी मानसिक तनाव में थी।
आरोप है कि मंगलवार सुबह पुत्री खेत पर मूंग की फसल काटने के लिए निकली थी तभी आरोपी ने रास्ते में रोककर उसके साथ अभद्रता की और शादी का दबाव बनाया।
घटना से आहत होकर बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों की उस पर नजर पड़ी उन्होंने समय रहते उसे नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

आरोपी बृजेंद्र और उसके पिता रमेश व मामा उमेश धमकी दे रहे हैं। मंगलपुर थानाध्यक्ष महेश दुबे ने बताया महिला की तहरीर पर आरोपी बृजेंद्र और उसके पिता व मामा पर एसटी एससी एक्ट, छेड़छाड़ आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें