कानपुर की बजरिया पुलिस ने व्हाट्सएप पर भड़काऊ मैसेज वायरल करने पर कथित पत्रकार पर एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि मैसेज से आपसी सौहार्र्द बिगड़ सकता है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव ने बताया कि शुक्रवार को एक व्हाट्सएप पर मैसेज वायरल किया गया। इसमें दो समुदायों को आपस में भड़काने जैसे बातें लिखी थीं। शिकायत पर पुलिस को दो लोगों ने फोन कर जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत कर्ताओं के नाम गोपनीय रखे हैं।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर ने जांच की तो पता चला कि इलाकाई निवासी निखिल शुक्ला ने मैसेज वायरल किया है। वह खुद को पत्रकार बताता है, और किसी स्थानीय चैनल में काम करता है। इस पर उन्होंने निखिल के खिलाफ उपद्रव कराने की कोशिश व आईटी एक्ट में एफआईआर दर्ज की।