फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में दूसरे दिन भी गोताखोर करते रहे महिला की तलाश

विज्ञापन
कालपी में नदी किनारे खड़े परिजन - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी। कालपी स्थित पुल से शनिवार को यमुना नदी में छलांग लगाने वाली नवविवाहिता का रविवार को भी कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने सुबह से ही गोताखोरों को बुलाकर नदी में महिला की काफी खोजबीन कराई, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

बता दें कि सिरसाकलार थाना क्षेत्र के लौना निवासी राममूरत उर्फ प्रदीप शनिवार की शाम बाइक से अपनी नवविवाहिता पत्नी अनामिका के साथ आ रहा था। तभी कालपी यमुना पुल पर अज्ञात कारणों के चलते अनामिका ने यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनामिका की गोताखोरों से तलाश कराई पर कुछ पता नही चला। रविवार की सुबह पहुंचे परिजनों व पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला की खोज कराई, लेकिन पानी का तेज बहाव होने के चलते महिला का कहीं पता नहीं चला। गोताखोरों का कहना है कि यमुना नदी में पानी का बहाव इतना तेज है कि नदी में उतरना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें