फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने वन दरोगा को दी थी धमकी, अब दर्ज हुई छेड़छाड़ की रिपोर्ट

Sun, 11 Aug 2019 11:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बिठूर से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा
विज्ञापन

कानपुर के बिठूर में विधायक अभिजीत सिंह सांगा के गुर्गे और अज्ञात पर धमकी देने की एफआईआर करवाना वन दरोगा डीके बाजपेई को महंगा पड़ गया। रविवार को एक महिला ने दरोगा के खिलाफ मारपीट व छेड़छाड़ की धारा में एफआईआर दर्ज कराई। मामला पेशबंदी का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को वन दरोगा डीके बाजपेई ने ईश्वरीपुर गांव निवासी दिलीप निषाद को वन विभाग के बाग से अमरूद ले जाने से रोका था। इस पर दिलीप ने उन्हें जेल भिजवाने की धमकी दी थी। उसी दिन डीके बाजपेई ने बिठूर थाने में उसके खिलाफ तहरीर दी।

कुछ ही देर बाद दिलीप ने अपने फोन से कॉल करवाकर वन दरोगा को पिटवाने की धमकी दिलवाई। आरोप है कि विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने धमकाया। इसके बाद वन दरोगा की दो तहरीर पर दिलीप व अज्ञात मोबाइल नंबर वाले व्यक्ति पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


शनिवार शाम थाने में एक महिला ने दरोगा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया और ग्रामीणों ने हंगामा किया था। एसओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर डीके बाजपेई पर रिपोर्ट लिखी गई है। वन दरोगा डीके बाजपेई ने बताया पेशबंदी में मुझ पर केस कराया गया है। न्याय के लिए हम आलाधिकारियों से मिलेंगे और जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें