फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख की हत्या में छह माह बाद कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पूर्व ब्लॉक प्रमुख की हत्या के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छह माह बाद तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले में गांव के ही तीन लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

थरियांव थानाक्षेत्र के खेलदार मोहल्ला निवासी राकेश पासवान (65) हसवा ब्लाक के पूर्व प्रमुख थे। वह 26 मई 2020 की रात दरवाजे पर सो रहे थे। उनका कुछ दूरी पर तालाब किनारे 27 मई की सुबह शव बरामद हुआ था। मामले में रजनी देवी का आरोप है कि शिवशंकर, रामभवन, फूलचंद्र से पारिवारिक बटवारा कई साल पहले हुआ था। घर के पीछे भैंस बांधने की जगह को लेकर विवाद हुआ था। पति राकेश पासवान की आरोपियों ने रात को मुंह दबाकर हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र नाथ राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें