फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: माइनिंग की मुखबिरी में होमगार्ड समेत 2 पर गिरी गाज, लोकेशन लीक करने पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 13 Apr 2026 08:35 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: कबरई क्षेत्र में खनिज से लदे वाहनों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लोकेशन देने के खेल का खुलासा होने पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। इस मामले में एक होमगार्ड समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कार्रवाई के बाद इलाके में सक्रिय अन्य लोकेटरों में हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खान निरीक्षक जितेश कुमार ने कबरई थाने में तहरीर देकर बताया कि उन्हें ज्येष्ठ खान अधिकारी की ओर से एक वीडियो और ऑडियो क्लिप उपलब्ध कराई गई थी। जांच में सामने आया कि एक फोटो के नीचे शिव सिंह राजपूत (होमगार्ड) और दूसरे में रोहित साहू (लोकेशन माफिया) का नाम दर्ज था। ऑडियो-वीडियो क्लिप में दोनों के बीच अवैध खनिज परिवहन को लेकर बातचीत के प्रमाण मिले हैं। ऑडियो में बातचीत के दौरान एक व्यक्ति दूसरे से कहता है कि “गाड़ी निकलवानी हो तो बताओ”, जबकि दूसरा व्यक्ति जवाब देता है कि “नई मंडी में गाड़ी खड़ी है, हिसाब होने के बाद बताते हैं।” इसी दौरान कानपुर रोड पर अधिकारियों की लोकेशन साझा किए जाने की भी बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कबरई सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया के अनुसार, तहरीर के आधार पर शिव सिंह राजपूत और रोहित साहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि कबरई क्षेत्र में खनिज लेकर निकलने वाले वाहनों को महोबा और बांदा क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एक संगठित नेटवर्क सक्रिय है। यह गिरोह वाहन चालकों से रुपये लेकर अधिकारियों की गतिविधियों पर नजर रखता है और जैसे ही अधिकारी क्षेत्र में पहुंचते हैं, वाहन चालकों को सतर्क कर देता है। इससे अवैध खनिज परिवहन करने वाले वाहन जांच से बचने के लिए रास्ते में रुक जाते हैं या दिशा बदल लेते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें