कमलेश फाइटर,अनीश समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज
इसके बाद एक जमीनी विवाद में नाम आने पर 2 अगस्त 2024 को कमलेश फाइटर आया और बदनाम करने की धमकी देकर एक लाख रुपये की मांग की। इस दौरान अनीश व दो अज्ञात लोगों ने सलीम पर पैसे देने का दबाव बनाया। सलीम ने पैसे देने से इन्कार किया तो आरोपी ने भू माफिया व अपराधी बताते हुए फर्जी खबरें चलाना शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर कर्नलगंज रविन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी कमलेश फाइटर, अनीश समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
वसूली के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की गहनता से विवेचना कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -महेश कुमार, एडीसीपी सेंट्रल