फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पारिवारिक विवाद में मारपीट, महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पारिवारिक विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसके बाद एक महिला की मौत हो गई। वहीं, महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इकदिल थाना क्षेत्र के नगला पीते निवासी सुधा देवी (50) पत्नी मलखान सिंह और उनके देवर और जेठ के बीच में जमीन के हिस्से को लेकर शनिवार देर शाम विवाद हो गया था। थाना पुलिस ने एक पक्ष का मेडिकल करा दिया था। वहीं, दूसरे पक्ष का मेडिकल पुलिस नहीं करा पाई थी। शनिवार देर रात सुधा देवी की तबीयत खराब हो जाने से उनकी मौत हो गई। वहीं सुधा देवी के बेटे अमित और कपिल ने बताया कि मां की पहले से तबीयत खराब चल रही थी।
विज्ञापन

आरोप है कि चाचा और ताऊ ने मिलकर मां और पिता की जमकर मारपीट की। इसके बाद दोनों बेटों की झूठी शिकायत पुलिस से कर दी थी। पुलिस के डर से दोनों भाई घर से फरार हो गए थे। इससे महिला की तबीयत खराब हो गई और उनकी सोमवार सुबह मौत हो गई। थाना प्रभारी भीमसेन पौनिया ने बताया कि दोनों पक्षाें के बीच मारपीट हुई थी। परिजनों की सूचना पर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। महिला की तबीयत बिगड़ने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें