बैरियल में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
इसमें बताया कि शनिवार रात 9 बजे के लगभग सभी कर्मचारी कार्य कर रहे थे। तभी अचानक कल्याण सिंह यादव, सोहन सिंह यादव सोनू के साथ 40 से 50 अज्ञात लोग आए और लाइसेंसी बंदूकों और अवैध असलहों से फायर करना शुरू कर दिया।
कुछ समझ पाते इससे पहले आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों व बंदूक की बटों से हमला कर दिया। बैरियल को कब्जे में लेकर लगा सोलर प्लांट, लैपटॉप और नेटवर्किंग टावर, जेसीबी मशीन, कार, कैंपर, कंटेनर, कैमरे, लोडर सहित अन्य सामान को तोड़ दिया। बैरियल में रखे 54 हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगाया।
मारपीट से कर्मी छिद्दू व सद्दाम को गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने बैरियल को करीब दो घंटे तक कब्जे में रखा। इस घटना को अंजाम बलवंत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह निवादा हमीरपुर ने दिलाया है। क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है पुलिस ने तहरीर के आधार पर कल्याण सिंह यादव, सोहन सिंह यादव सोनू सहित 40-50 अज्ञात के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं, दूसरे पक्ष के ईश्वरी निवासी निवादा हमीरपुर ने अज्ञात कर्मियों के विरुद्ध तहरीर देकर चालकों के साथ मारपीट व लूट का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत ओझा ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।