फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छठ पर ट्रेनों में मारामारी, आरक्षित कोच भी फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। छठ पूजा का मुख्य त्योहार सात नवंबर को मनाया जाएगा। इसे बिहार व पूर्वांचल में धूमधाम से मनाया जाता है। त्योहार के चलते ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। ऐसे में लोग घर जाने की जल्दी में बिना टिकट आरक्षित हुए ही ट्रेनों में जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। जनरल बोगी की हालत बहुत बदतर है। ट्रेन के ठसाठस भरी होने पर यात्री शौचालय, पायदान पर बैठकर यात्रा करने को मजबूर है।
विज्ञापन

इटावा जंक्शन से अप में बिहार जाने वाले ट्रेनों की संख्या में सात है। इसमें कई सिर्फ दो ट्रेनों में बैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस व आम्रपाली एक्सप्रेस ही प्रतिदिन दौड़ रही है। इन ट्रेनों में छठ पूजा को लेकर यात्रियों की संख्या आमदिनों की अपेक्षा कई गुना अधिक है। छठ त्योहार की शुरुआत पांच नवंबर से शुरू हो चुकी है जो सात नवंबर तक सूर्य की पूजा करके समाप्त होगी। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर समेत कई प्रांतों में कार्य कर रहे कड़ी संख्या में कामगार लोग घर लौट रहे हैं। ऐसे में ट्रेनों की संख्या में अचानक भीड़ बढ़ गई है। बुधवार को इटावा जंक्शन पर यात्रियों की काफी भीड़ रही। ट्रेनों की मारामारी के चलते पूर्वांचल की ओर जाने शहरवासियों को ट्रेन को चढ़ने को लेकर जूझना पड़ा। कई लोकल यात्रियों को लंबी दूरी की ट्रेनों में जगह तक नहीं मिल सकी।
दिवाली व छठ पूजा के बाद ट्रेनों में अपने गंतव्य स्थान पर जाने को लेकर 15 नवंबर तक मारामारी रहेगी। त्योहार पर घर जाने के लिए जैसे लोगों को जूझना पड़ रहा है। वहीं, पूर्व के बाद लोगों के लौटने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। ऐसे में 15 नवंबर तक ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रहेगी।
विज्ञापन


रेलवे विभाग के अनुसार दिवाली, भैया दूज व छठ पूजा के चलते करीब 15 दिन से ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। यह समस्या एक पखवाड़ा तक रहेगी। नवंबर तक यह समस्या सामान्य होने की संभावना है।

रोडवेज बसों में दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसकी मुख्य यह है कि दिवाली व भैया दूज का त्योहार मनाने के बाद लोग अपने कार्यस्थल पर लौट रहे हैं। रोडवेज परिवहन निगम ने यात्रियों की संख्या को देखते हुए अभी बढ़ी हुई 20 बसें चलाने का निर्णय बरकरार रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें