फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दो भाइयों में झगड़ा, मां के सिर में मारा तवा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

कानपुर। गोविंदनगर थानाक्षेत्र के दबौली में मंगलवार रात दो भाइयों के बीच हुए विवाद में बीच-बचाव कर रही मां के सिर में छोटे भाई ने तवा मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बड़े भाई ने छोटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दबौली निवासी देवंती देवी के दो बेटे हृदयानंद और संतोष हैं। मंगलवार रात शराब के नशे में घरेलू बंटवारे को लेकर दोनों में विवाद हो गया। मां ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो छोटे बेटे संतोष ने पास में रखे तवे को उठाकर मां के सिर पर दे मारा। इसके बाद वह लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। जल संस्थान में क्लर्क बड़े बेटे हृदयानंद की तहरीर पर संतोष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें