फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर मेडिकल कॉलेज में चॉकलेट के लिए छात्राओं के बीच चले लात घूसे, फिर भी प्राचार्य क्यों हुई नरम

Mon, 22 Jul 2019 12:56 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर मेडिकल कालेज के गर्ल्स हॉस्टल में चॉकलेट खाने के चक्कर में हुई मारपीट और झगड़े में प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी ने नरम रुख अख्तियार किया है।
विज्ञापन


प्रॉक्टोरियल बोर्ड की बैठक में दोनों छात्राओं के एक महीने के निलंबन के निर्णय को प्राचार्य पलट दिया। उन्होंने कहा कि जरा सी बात के झगड़े में ऐसी कोई सजा नहीं दी जाएगी जिससे छात्राओं की पढ़ाई का नुकसान हो।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस संबंध में वह हॉस्टल की वार्डन से भी बात करेंगे। बता दें कि शनिवार को दोनों छात्राओं का आपस में झगड़ा होने और वार्डन डॉ. नीना गुप्ता के प्राचार्य और प्रॉक्टर से शिकायत करने पर दोनों छात्राओं को घर भेज दिया गया था। प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने कार्रवाई की संस्तुति कर दी थी लेकिन रविवार को प्राचार्य ने संस्तुति को खारिज कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें