फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी पीजीआई की जूनियर महिला डॉक्टर ने खाया था जहर अब हालत में हो रहा सुधार

Sun, 21 Jul 2019 08:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा के सैफई स्थित मिनी पीजीआई में एमएस सर्जरी करने वाली डॉ. शैलजा की हालत में रविवार को सुधार आया है। फिलहाल उन्हें सैफई पीजीआई में वेंटिलेटर के साथ-साथ ईसीएमओ पर भी रखा गया है। दरअसल, दो दिन पहले डॉ. शैलजा ने जहर खा लिया था। इसके बाद से यहां भर्ती हैं। 
विज्ञापन


उप्र आयुर्विज्ञान विवि सैफई से एमएस की पढ़ाई करने वाली डॉ. शैलजा सचदेवा ने शुक्रवार को जहर खा लिया था। उन्हें  मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया था। हालत नाजुक होने पर डॉ. शैलजा को वेंटिलेटर पर रखा गया था। लुधियाना निवासी उनके पिता सहित अन्य लोग भी सैफई में रुके हुए हैं।

इस मामले में परिवार के लोगों ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। रविवार को डॉ. शैलजा ने आंखें खोली हैं। इस मामले में डॉ. आदेश ने बताया कि उनकी हालत में निरंतर सुधार आ रहा है।
विज्ञापन


उन्हें जल्द से जल्द आराम मिल सके इसके लिए ईसीएमओ पर भी रखा गया है। इस प्रक्रिया में फेफड़े और हार्ट को आराम दिया जाता है। सैफई थाना प्रभारी चंद्रदेव यादव ने बताया कि परिवार की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें