फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: टेफ्को कालोनी में 50 प्रतिशत लोगों ने खाली किए घर 

Sun, 27 May 2018 02:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
फाइल फोटो
यूपी के कानपुर शहर में एलनगंज स्थित टेफ्को कॉलोनी खाली कराए जाने के मामले में प्रशासन का कड़ा रूख व भारी फोर्स देख लगभग 50 प्रतिशत लोगों ने घर खाली कर दिए। 










 
विज्ञापन

2 of 7
फाइल फोटो
टेफ्को कॉलोनी खाली कराए जाने से नाराज लोगों ने शनिवार शाम को हंगामा किया था। कॉलोनी के सामने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस अफसरों ने आक्रोशित लोगों को समझाकर वहां से हटाया। 
टेफ्को बंद होने के बाद श्रमिकों ने मकान खाली नहीं किए थे। हाल में कराए गए सर्वे में वहां 624 आवासों में अवैध कब्जे मिले थे। इन आवासों में करीब चार हजार लोग रहते हैं। हाईकोर्ट ने प्रशासन को 28 मई तक कॉलोनी खाली कराने के निर्देश दिए हैं। इसके मद्देनजर शनिवार सुबह डीएम सुरेंद्र सिंह और एसएसपी अखिलेश कुमार ने लोगों से एक बार फिर कॉलोनी खाली करने की अपील की। इधर शाम को कब्जेदार डूडा की तरफ से भरवाए जा रहे फार्म में अस्थायी तौर पर कॉलोनी आवंटित किए जाने की बात लिखी होने से भड़क गए। इनका आरोप है कि प्रशासन कॉलोनी खाली कराने के लिए उन लोगों को पनकी स्थित कांशीराम कॉलोनी में घर देने में छलावा कर रहा है। 
 
विज्ञापन

कोई विकल्प न बचने पर ही होगा बल प्रयोग

3 of 7
फाइल फोटो
कालोनी खाली कराने का कोई विकल्प न बचने पर ही प्रशासन बल का प्रयोग करेगा। यह निर्णय बैठक में लिया गया था। जिलाधिकारी और एसएसपी ने कॉलोनी खाली कराने की रणनीति बनाई।
बैठक में तय किया गया था कि सभी मजिस्ट्रेट वीडियो कैमरा, बॉडी प्रोडेक्टर, हेलमेट और डंडे की व्यवस्था कर लें। रविवार सुबह तक स्वेच्छा से कालोनी खाली न करने वाले लोगों को चेतावनी जारी की जाएगी। इसके बाद गिरफ्तारी की जाएगी। आशंका जताई कि इस बीच कुछ लोग शांति भंग कर सकते हैं। फिर भी मकान खाली न करने पर अंतिम उपाय के रूप में ही बल का प्रयोग किया जाएगा। इससे पहले हो सके तो गिरफ्तारी कर लोगों को अस्थाई जेल में भेज दिया जाए। इसके बाद सामान कॉलोनियों से हटवाया जाए। दोपहर बाद तक मकानों को खाली कराने के बाद लिक्विडेटर को कब्जा दे दिया जाए। सोमवार को जिलाधिकारी को हाईकोर्ट में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर इस बारे में रिपोर्ट देनी होगी। तहसील और कलक्ट्रेट कर्मचारियों की भी ड्यूटी अस्थाई जेल और जरूरत के स्थानों पर लगाने का फैसला हुआ।
 

टेफ्को कॉलोनी में कैमरे, पॉलिटेक्निक में अस्थायी जेल

4 of 7
फाइल फोटो
जिला प्रशासन ने सभी बंदोबस्त कर लिए हैं। विरोध करने पर लोगों को गिरफ्तार करके पॉलिटेक्निक में अस्थायी जेल में रखा जाएगा। हर व्यक्ति पर नजर रखने के लिए कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए हैं। चेतावनी जारी करने के लिए लाउडस्पीकर भी लगवाए गए हैं।

कॉलोनी को खाली कराने के लिए अफसरों ने सभी तरह के बंदोबस्त किए हैं। कॉलोनी के हर रास्ते पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए हैं। पॉलिटेक्निक को अस्थायी जेल बनाते हुए अफसरों की तैनाती कर दी गई है। अफसरों को अस्थायी जेल का जेल अधीक्षक और जेलर भी बनाया गया है। अस्थाई जेल में बंद लोगों की निगरानी के लिए भारी फोर्स तैनात रहेगी।

 
विज्ञापन

खुफिया विभाग को भी सक्रिय किया गया

5 of 7
फाइल फोटो
वैकल्पिक आवास देने के लिए लोगों के फार्म भरवाने को डूडा का स्टाल लगाया गया। रविवार को बल पूर्वक लोगों को हटाने की जरूरत पड़ी तो ड्रोन कैमरों से निगरानी भी कराई जाएगी। बल पूर्वक हटाने पर लोगों के हताहत होने पर अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भी लगाई जाएंगी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी लगवाई गई हैं। शुक्रवार रात से ही कॉलोनी में खुफिया विभाग को सक्रिय कर दिया गया था।


 
विज्ञापन

6 of 7
फाइल फोटो
344 करोड़ रुपये है टेफ्को की जमीन का बाजार भाव
76595 वर्ग मीटर है क्षेत्रफल
39023 वर्ग मीटर खाली क्षेत्रफल
37572 वर्ग मीटर में आबादी
19596 वर्ग मीटर घनी आबादी 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फाइल फोटो
ऐलनगंज की जमीन का सर्किल रेट
30 फीट तक की सड़क पर 24 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर
30 से 35 फीट तक की सड़क पर 25 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर
35 फीट से ऊपर की सड़क पर 26 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर
ऐलनगंज में जमीन का बाजार भाव 40 से 45 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें