फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजेक्शन लगने के बाद मासूम की मौत, गलत इलाज का आरोप

विज्ञापन
मासूम अभिषेक का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती रोड निवासी बुखार पीड़ित एक छह साल के बच्चे को झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन इलाज को कानपुर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में बच्चे ने दम तोड़ दिया। बाद में परिजनों ने झोलाछाप के यहां जमकर हंगामा किया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बच्चा एक निजी स्कूल में प्लेग्रुप का छात्र था।
विज्ञापन

अकबरपुर के संजय नगर, माती रोड निवासी नीरज कुमार ने बताया कि उसका बेटा अभिषेक (6) को दो दिन पहले तेज बुखार आया था। जनकपुरी मैदान के पास एक झोलाछाप के यहां उपचार के लिए पहुंचे। वहां दवा देकर घर भेज दिया। मंगलवार को हालत बिगड़ने के बाद परिजन दोबारा झोलाछाप के यहां ले गए। आरोप है कि वहां झोलाछाप ने गलत इंजेक्शन लगा दिया। मासूम की हालत अचानक और बिगड़ गई। इसके बाद उसने कानपुर ले जाने को कह दिया। कानपुर ले जाते समय बालक ने दम तोड़ दिया। वहां से लौटने के बाद परिजनों ने झोलाछाप के यहां जमकर हंगामा किया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बाबा सुरेश ने झोलाछाप के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि झोलाछाप मेडिकल स्टोर की आड़ में इलाज करता है। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें