कटेठी गांव में दवा वितरित करती स्वास्थ्य टीम।
- फोटो : AKBARPUR
डेरापुर। थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव में तीन वर्षीय बच्चे और लडुवापुर गांव में चार वर्षीय बच्ची की बुखार से मौत हो गई। दोनों का अलग-अलग प्राइवेट अस्पतालों में उपचार चल रहा था। वहां उपचार के दौरान दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया।
थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव निवासी विजय पाल का बेटा सत्यम (3) को पांच दिन पहले बुखार आया था। जानकारी के बाद गुरुवार को स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंची। वहां टीम ने बच्चे की स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेज दिया था। शुक्रवार की शाम अचानक फिर बुखार आने से मासूम की हालत बिगड़ गई। मां पूजा देवी बच्चे को मुंगीसापुर ले गई। वहां प्राइवेट डॉक्टर से दवा लेकर घर आ गई। देररात बच्चे की हालत दोबारा बिगड़ने पर कानपुर ले गए। हैलट में उपचार के लिए बच्चे को भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई। सत्यम घर का इकलौता बेटा था। उसकी मौत पर मां पूजा देवी, पिता विजयपाल, बाबा बलराम पाल का रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, लडुआपुर गांव निवासी देवेंद्र कुमार की चार साल की बेटी आयुषी को गुरुवार तेज बुखार आने से हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उपचार के लिए अकबरपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। घर में कोहराम मच गया।