फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फर्टिलाइजर कर्मियों को 15 दिन में मिलेगा दो महीने का मेहनताना

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स लिमिटेड के 173 से अधिक कर्मचारियों को 15 दिन के भीतर दो महीने का मेहनताना मिलेगा। इस संबंध में अपर श्रमायुक्त, कानपुर क्षेत्र ने नौ जनवरी को आदेश जारी किया है। निर्देश में कर्मियों को 30 लाख से अधिक का भुगतान करने को कहा गया है।
विज्ञापन

भारतीय उर्वरक श्रमिक संघ के अध्यक्ष सुखदेव मिश्रा ने बताया कि पिछले वर्ष अप्रैल में प्रबंधकों ने सरकार की अनुमति के बिना ही प्रतिष्ठान को बंद कर दिया था। उत्पादन प्रक्रिया बंद कर कर्मचारियों को प्रतिष्ठान में आने से रोक दिया गया था। अपर श्रमायुक्त स्तर पर समझौता वार्ता बुलाई गई थी लेकिन प्रबंधकों ने प्रतिभाग नहीं किया था। बाद में संगठन ने कर्मचारियों के वेतन भुगतान का वाद दाखिल किया था। वर्तमान में लगभग 113 स्थायी और 60 से अधिक ठेका कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। मामले में अपर श्रमायुक्त ने अप्रैल 2025 के लिए 16,47,138 रुपये और मई 2025 के लिए 13,56,251 रुपये कुल मिलाकर 30,03,389 रुपये का भुगतान का आदेश जारी कर 15 दिन के अंदर श्रमिक कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है। यदि 15 दिन के अंदर राशि जमा नहीं की जाती है तो वसूली आदेश जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें