फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: यूरोप से उन्नाव आए युवक की हुई कोरोना जांच, होम आइसोलेट किया गया

Tue, 30 Nov 2021 12:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज

सार

कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर खासी सतर्कता बरती जा रही है। स्वीडन से उन्नाव आए युवक की कोरोना जांच हुई। साथ ही उसे होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर इंजीनियर का सैंपल लेते स्वास्थ्य पर्यवेक्षक प्रदीप दिवाकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में राजधानी मार्ग के सुभाष नगर मोहल्ले में रहने वाले 30 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर 26 नवंबर को स्वीडन देश के स्टॉकहोम शहर से शुक्लागंज लौटे। जिसकी जानकारी शनिवार रात को जिला स्वास्थ्य विभाग उन्नाव को हुई।
विज्ञापन


सीएमओ के निर्देश पर वरिष्ठ स्वास्थ्य पर्यवेक्षक प्रदीप दिवाकर अपनी टीम के साथ युवक के घर पहुंचे और कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक ने बताया कि सैंपल लखनऊ के एसजीपीजीआई जांच के लिए भेज दिया गया है।

साथ ही रिपोर्ट आने तक युवक को होम क्वारंटीन किया गया है। बताया कि पहली रिपोर्ट यदि नेगेटिव आई तो इसके बाद भी आरटी पीसीआर की दूसरी जांच की जाएगी। दूसरी जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति सामान्य मानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें