फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कोरोना पॉजिटिव, अब सक्रिय दो केस, एक ही गांव के हैं दोनों

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। डेंगू के बाद फिर से कोरोना ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को महिला कोरोना पॉजिटिव निकली। अब सक्रिय केस की संख्या दो हो गई है। दोनों एक ही गांव के हैं। इन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अपर शोध अधिकारी वाईके मंजुल ने बताया कि तिर्वा तहसील के टिड़ियापुर गांव में 60 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव निकली। तिर्वा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। वहीं गांव का 40 साल का युवक भी कोरोना पॉजिटिव है। दोनों के घर 100 मीटर की दूरी पर हैं। जिले में अब तक 9231 पॉजिटिव मिल चुके हैं। 9114 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 122 की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें