फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: सपा के गढ़ में वोट देने के बाद महिला से हुई मारपीट, अब सामने आया ये सच

Mon, 29 Apr 2019 08:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
भाजपा को वोट देकर निकली महिला से हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के बिधूना विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 64 इकघरा गांव में मतदान करने आई एक महिला से कहे अनुसार प्रत्याशी को वोट नहीं देने पर एक युवक ने मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के पिता को पकड़ लिया है। 
विज्ञापन


अछल्दा थाना क्षेत्र के तड़ेया पुलिस चौकी के अंतर्गत इकघरा के प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंची पुष्पा देवी पत्नी भैयालाल वाल्मीकि ने बताया कि वह वोट डालने के बाद पोलिंग बूथ से वापस आ रही थीं।
विज्ञापन

मारपीट के बाद घटना की जानकारी देती महिला - फोटो : अमर उजाला
बूथ के बाहर खड़े गांव निवासी एक युवक ने उससे पूछा कि किसको वोट किया है। जब उसने भाजपा प्रत्याशी को वोट करने को बोला तो युवक ने उन्हें पीट दिया। युवक ने उससे साइकिल को वोट डालने के लिए कहा था।

महिला ने टड़ैया पुलिस चौकी पर तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के पिता को पकड़ लिया है जबकि आरोपी युवक भाग गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें