फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: विकास दुबे के अंत के बाद उसके गुर्गों का आतंक, आईजी के पास आई जमीन कब्जा करने की एक और शिकायत

Wed, 22 Sep 2021 04:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पीड़िता ने बताया कि 19 सितंबर को दबंगों ने गांव में उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया। विरोध पर पूरे परिवार को पीटा। यूपी 112 पर घटना की जानकारी दी। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विकास दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्दांत विकास दुबे के अंत के बाद उसके गुर्गे इलाके में अभी भी आतंक बने हुए हैं। समय बीतने के साथ ही इलाके में फिर से जमीनों पर दबंगई से कब्जे शुरू कर दिए गए हैं। ऐसा ही एक मामला चौबेपुर के महाराजपुर तातियागंज गांव का प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


मंगलवार को पीड़िता केशकली ने आईजी मोहित अग्रवाल से शिकायत की है। पीड़िता ने बताया कि 19 सितंबर को दबंगों ने गांव में उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया। विरोध पर पूरे परिवार को पीटा। यूपी 112 पर घटना की जानकारी दी। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। कब्जा करने वाले आरोपी पूर्व में विकास दुबे के लिए जमीनों पर कब्जा कर किसानों से जबरन बैनामा करवा देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें