फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की डोली उठने के 11 दिन पहले उठी पिता की अर्थी, शादी के लिए बुक कराने जा रहे थे फर्नीचर, डंपर ने रौंदा

Fri, 20 Nov 2020 11:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कानपुर के भीतरगांव में बेटी की शादी की तैयारियों में जोरशोर से जुटे पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। शादी के ठीक 11 दिन पहले पिता की मौत से बेटी ही नहीं पूरा परिवार सदमे में है। वह बेटी की शादी के लिए बाइक से फर्नीचर का आर्डर देने साथी के साथ जा रहे थे, तभी बिधनू में हमीरपुर हाईवे पर डंपर ने उन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन


हादसे में घायल साथी का हैलट में उपचार चल रहा है। साढ़ थाना क्षेत्र के पानी का पुरवा निवासी टेलर आनंद कुमार श्रीवास्तव (42) के परिवार में पत्नी राम किशोरी और इकलौती बेटी मिनी है। पिता दुर्गा प्रसाद ने बताया कि एक दिसंबर को मिनी की शादी है। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। कार्ड भी बंट गए थे।

गुरुवार को आनंद पड़ोसी राम सेवक के साथ बाइक से बिधनू के जमरही गांव में फर्नीचर बुक कराने जा रहे थे। हाईवे पर पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास डंपर ने बाइक मेें पीछे से टक्कर मार दी। पिछली सीट पर बैठे आनंद डंपर के पहिये के नीचे आ गए। वहीं रामसेवक बाइक समेत सड़क के दूसरी तरफ गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन


पानी का पुरवा गांव निवासी राजू यादव, धीरज पासी, शंकरलाल, झल्लर साहू ने बताया कि घायल रामसेवक का हैलट में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें