फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पत्नी को फंदे पर लटका देख पति ने भी दी जान, खेत में लगाई फांसी

Fri, 20 Nov 2020 10:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में घरेलू विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ने महिला का शव घर में लटका देख खेत पर जाकर पेड़ से लटककर जान दे दी। 
विज्ञापन


घटना राजेपुर थाना इलाके के बमियरी गांव की है। अटल बिहारी नाम का शख्स खेती करता था। वह शराब पीने का आदी था। गुरुवार को वह घर में शराब पीकर पहुंचा तो इसी बात पर उसका अपनी पत्नी नीरज से विवाद हो गया। 

इसके बाद वह घर के बाहर दरवाजे पर जा कर लेट गया। रात को वह उठकर अंदर गया तो उसने देखा कि उसकी पत्नी नीरज कमरे में फंदे से लटकी है। यह देख वह घर से निकल गया। 
विज्ञापन


सुबह उसका शव गांव से कुछ दूरी पर खेत में खड़े पेड़ से लटका मिला। सूचना पर गांव नगला हुसा निवासी नीरज के मायके वाले पहुंच गए। दोनों पक्षों के लोगों में समझौता हो गया और पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें