फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस बाप के लिए बिछाया पलंग उसी ने 'बेटी और दामाद' को काटा था

Mon, 02 Apr 2018 07:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यह घटना यूपी के महोबा जिले में 28 मई 2015 को हुई थी।जहां थाना श्रीनगर के ग्राम बिलरही निवासी रामेश्वर राजपूत के बेटे चंद्रभान राजपूत की शादी 30 अप्रैल 2015 को मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के थाना लौड़ी क्षेत्र के मुढ़ारी निवासी उत्तम राजपूत की बेटी काजल के साथ हुई थी।

विज्ञापन

 

काजल का पिता इस शादी से खुश नहीं था

डेमाे पिक
काजल का रिश्ता उसकी मां ने तय कराया था। मां व बेटी रिश्ते से खुश थे। लेकिन काजल का पिता इस शादी से खुश नहीं था। शादी के 28 दिन बाद 28 मई 2015 को उत्तम अपनी बेटी काजल को लेने उसकी ससुराल ग्राम बिलरही गया था। गर्मी के दिन होने के कारण चंद्रभान अपनी पत्नी के साथ घर के बगल में खुले में लेट गया। जहां पर उसने अपने ससुर उत्तम राजपूत का भी पलंग बिछा दिया। रात में तीनों लोग आस पास सो गए।
 

सब लोगों के सो जाने के बाद उत्तम राजपूत उठा और ...

डेमाे पिक
रात को सब लोगों के सो जाने के बाद उत्तम राजपूत उठा और कुल्हाड़ी से बेटी काजल और चंद्रभान पर ताबड़तोड़ वार किए। जिससे चीख पुकार मच गई। तभी घर के लोग दौड़े लेकिन उत्तम राजपूत भाग गया। घटना के कुछ समय बाद दोनों की मौत हो गई।
 
विज्ञापन

न्यायाधीश ने उत्तम राजपूत को हत्या का दोषी करार दिया

डेमाे पिक
मृतक के भाई लाल दीवान ने अगले दिन सुबह उत्तम राजपूत के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। न्यायाधीश ने सोमवार को अभिलेखों का परीक्षण और गवाहों के बयानों के आधार पर उत्तम राजपूत को हत्या का दोषी करार दिया। जिला शासकीय अधिवक्ता प्रमोद पालीवाल ने बताया कि 4 अप्रैल को अदालत में बहस होने के बाद सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें