फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: पिता ने बेटी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार…पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया, जानें मामला

Sat, 08 Feb 2025 07:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: महोबकंठ थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी बेटी को बंधक बनाकर दुष्कर्म को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में एक पिता ने अपनी बेटी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। थाना महोबकंठ के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती को बंधक बनाकर पिता ने दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

युवती ने घटना की सूचना मामा को दी। बृहस्पतिवार को मामा अन्य परिजनों के साथ भांजी के घर पहुंचे तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और बाइक तोड़ डाली। मामा ने पुलिस को बताया कि उसका जीजा बहन और भांजी को बंधक बनाए है। पुलिस के पहुंचने पर पीड़िता ने बताया कि पिता ने मां की अनुपस्थिति में दो बार उससे दुष्कर्म किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज
पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ यौन उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया है।सीओ दीपक दुबे का कहना है कि एक युवती ने अपने ही पिता पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। घटना की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें