यह घटना हमीरपुर जिले में थाना बिवांर के भुगैचा गांव की है। यहां मोबाइल पर किसी से बात करने से नाराज पिता ने 18 वर्षीय बेटी को लाठी से जमकर पीटा। सिर में गंभीर चोट आने से बेटी की मौत हो गयी। इस घटना को अंजाम देने के बाद पिता खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया।